Featured Post

LIKE US ON FACEBOOK For Daily Update

Please Like us on Facebook

Wednesday 22 January 2020

जानें सर्दी के दिनों में अमरुद क्यों खाना जरूरी होता है, क्या है इसके फायदे

नमस्कार दोस्तों, घरेलू नुस्खा में आपका बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों आज हम आपको घरेलू नुस्खा में सर्दियों में अमरुद खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। जिसे जान आप हैरान हो जाएंगे। दोस्तों, अक्सर दादी और नानी सर्दी के दिनों में अमरुद खाने से मना करती हैं।

उनका कहना रहता है कि अमरुद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए सर्दियों में अमरुद को खाने से परहेज करना चाहिए लेकिन आपको बता दें कि सर्दियों में अमरुद खाने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप सर्दी के दिनों में रोजाना अमरुद खाते हैं तो आप कई प्रकार की बिमारियों से निजात पा सकते हैं। आइये जानते हैं। guava health benefits

नामांकन के बाद CM केजरीवाल ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा

दोस्तों , अमरुद में कई प्रकार के विटामिन और खनिज पाए जाते हैं तो शरीर में होने वाली विटामिन्स और खनिज की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही इसमें  विटामिन बी9 पाया जाता है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमन्द होता है। इससे शरीर का क्षति डीएनए और कोशिका को सही करता है। guava health benefits

इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। अक्सर लोग ठंडी के दिनों में पानी कम पीते हैं। अगर आप भी कम पानी पीते हैं तो इसके विकल्प में आप दिन में दो या चार अमरुद जरूर खाएं। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

अमरुद के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर आपको पेट संबंधी कोई परेशानी है तो आप रोजाना अमरुद खाएं। ऐसा करने से आपके पेट संबंधी सभी शिकायत दूर हो जाएगी।

इन घरेलु नुस्खों को अपनाकर मिनटों में एसिडिटी को करें दूर

अमरुद में विटामिन ए और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदयक होता है। इससे आपकी आँखों, खूबसूरती और बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। guava health benefits

अमरुद खाने से दांत भी मजबूत होता है। अगर आप रोजाना अमरुद खाते हैं तो आपकी मसूढ़ों की जमकर कसरत होती है जो आपकी मसूढ़ों के लिए फायदेमन्द होता है। इससे मसूढ़े और दांत स्ट्रांग होते हैं।

अमरुद में लाइकोपीन फाइटो न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं तो आप अमरुद के पत्ते को चबाकर खाएं और फिर कुल्ला कर लें। इसके साथ ही आप छाले के दिनों में अमरुद का सेवन करें, आपके मुंह के छाले चंद दिनों में गायब हो जाएगा। guava health benefits

The post जानें सर्दी के दिनों में अमरुद क्यों खाना जरूरी होता है, क्या है इसके फायदे appeared first on घरेलु नुस्खा Gharelu Nuskhe,Desi ilaj.



No comments:

Post a Comment