Featured Post

LIKE US ON FACEBOOK For Daily Update

Please Like us on Facebook

Sunday 5 January 2020

जानें मुंह के छाले को कैसे दो मिनट में दूर करें

नमस्कार दोस्तों, घरेलू नुस्खा चैनल में आपका बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों, आज हम जो नुस्खा बताने रहे हैं वो मुंह के छाले को दूर करने में बहुत लाभकारी है। मुंह में छाले होना आम बात है क्योंकि आजकल हमलोग जंक फ़ूड पर ज्यादा निर्भर है। जिससे हमारा हाजमा सिस्टम बिगड़ जाता है और फिर बदहजमी, गैस, एसिडिटी की समस्या आने लगती है।

अगर ये समस्या अधिक दिनों तक रहे तो फिर ये मुंह के छाले में बदल जाती है। जिस व्यक्ति को मुंह के छाले की परेशानी होती है, वो ठीक से खा-पी नहीं पाता है। ये ज्यादातर मुंह में जीभ, होंठ के नीचे, या गाल के पीछे होता है। हालांकि, मुंह के छाले अधिक दिनों तक नहीं रहते हैं लेकिन जिस व्यक्ति को हो जाता है। उसे बार बार होने लगता है। इसके लिए अगर सही से ईलाज किया जाए तो मुंह के छाले से आपको आराम मिल सकता है।

आइये जानते है कि मुंह के छाले के कारण क्या है : 

►हार्मोन का बदलाव

►अनुवांशिक

►विटामिन B की कमी

►पाचनतंत्र का ख़राब होना

►मसाले मिर्ची वाले भोजन

►खाते समय दांत से गाल काट लेना

►सिगरेट अधिक पीना

►खट्टी चीजों का अधिक सेवन करना आदि

 

आइये इसके घरेलू उपचार जानते हैं : 

दोस्तों, कभी-कभी ऐसा होता है कि मुंह के छाले सही होने का नाम नहीं लेते हैं। ऐसे में आपको घरेलू नुस्खा का उपाय जरूर करना चाहिए।

नारियल का दूध : कटे नारियल को ग्राइंडर में पीसकर इसे निकाल ले। अब इस पेस्ट को अपने छाले पर लगाएं। ऐसा सुबह में ब्रश करने से पहले और रात में सोने से पहले करें। आपको दो दिन में छाले से आराम मिल जाएगा।

शहद और दूध : एक चम्मच बराबर दूध ले और इसमें थोड़ी सी शहद मिक्स कर लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर अपने छाले के ऊपर लगाएं और मसाज करें। दिन में २-३ बार ऐसा करें। आपको जल्द ही छाले से आराम मिल जाएगा।

धनिया : मुंह के छाले से बचने के लिए धनिया भी रामबाण नुस्खा है। इसके लिए एक ग्लॉस पानी में एक चम्मच धनिया डालकर रात में भिंगो कर रख दें और अगली सुबह इसे छान लें और इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही छाले से निजात मिल जाएगा।

बेकिंग सोडा : एक चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर इस पेस्ट को छाले लगाएं। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। ऐसा भी हो सकता है कि जब आपका इसका यूज़ करें तो जलन पैदा हो। ऐसे समय में घबराएं नहीं, बल्कि थोड़ी देर में ये सही हो जाएगा।

तुलसी पत्ते : जब कभी आप मुंह के छाले से परेशान हो तो इस समय में आप तुलसी के 4-5 तोड़कर अच्छी तरह से धो ले और फिर इसे चबाएं। ऐसा दिन में 4-5 बार करें। इससे मुंह के छाले में आराम मिलता है।

बर्फ : छाले में बर्फ भी लाभकारी है। ऐसे में आप मुंह के छाले पर बर्फ की सिकाई जरूर करें। आपको जल्द ही आराम मिल जाएगा।

दोस्तों, जब भी आप छाले से परेशान हो तो एक बात का विशेष ख्याल रखें कि स्मोकिंग नहीं करनी है और न हो गुटखा, पान या तंबाकू का सेवन कीजिये। ऐसा करने से आपके छाले कभी ठीक नहीं हो पायेगा। इसके साथ ही लिक्विड चीज़ों का अधिक सेवन करें। जिसमें दही, छाछ आदि है।



No comments:

Post a Comment