Featured Post

LIKE US ON FACEBOOK For Daily Update

Please Like us on Facebook

Wednesday 15 January 2020

सर्दियों में बंद नाक से ऐसे पाएं निजात

नमस्कार दोस्तों, घरेलू नुस्खा चैनल में  आपका बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों, आज हम आपको सर्दियों में बंद नाक से  निजात पाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप बंद नाक से छुटकारा पा सकते हैं। blocked nose home remedy

दोस्तों, सर्दियों के दिनों में मौसम बदलने से या फिर तापमान के घटने और बढ़ने से नाक बंद की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप तुरंत ही दवा ले लेते हैं जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है क्योंकि शुरुआत के दिनों में आपको दवा के साइड इफ़ेक्ट का पता नहीं चल पाता है लेकिन जब बुढ़ापा आती है तो फिर आपकी हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती है। blocked nose home remedy

इन बिमारियों में रामबाण ईलाज है लौंग की चाय

ऐसे में जरूरी है कि शुरुआत से ही इस चीज़ का ख्याल रखा रखा जाए की छोटी छोटी बिमारियों में दवा का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। चलिए फिर बंद नाक से कैसे छुटकारा पाया जाए, इसके बारे में घरेलू नुस्खा जानते हैं।

भाप लेना :

सर्दी हो या गर्मी किसी मौसम में अगर आपको बंद नाक की शिकायत होती है। आपको एक बर्तन में गुनगुना गर्म पानी लेना और फिर इसमें विक्स थोड़ी सी मात्रा में डालनी है। अब इस गुनगुना गर्म पानी से भांप लें। जब आप भांप लें तो उस अपने चेहरे को ढंक कर रखें। ये आपके नाक बंद में बहुत जल्द आराम देने वाला नुस्खा है।

योग :

दोस्तों, बंद नाक को खोलने के लिए एक छोटा सा योग भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें आपको करना क्या है कि आपको सांस को रोककर सिर को नीचे की तरफ झुकाना है। इस पोजीशन में आपको कुछ समय के लिए रहने हैं। जब तक आप अपनी सांसों को रोक सकते हैं। इसके बाद पुनः अपनी पहली पोजीशन में आ जाए। ऐसा कुछ पल के लिए करें। आपको नाक बंद में बहुत आराम मिलेगा।

गरम पानी :

जब भी आपको बंद नाक की समस्या हो तो इन दिनों में ठंडा पानी बिल्कुल न पीएं। ऐसा करना आपके लिए लाभकारी नहीं है। ठंड की वजह से आपको नाक बंद की समस्या होती है। इसलिए पानी गुनगना गर्म पीएं। अगर आपको बार बार नाक बंद की समस्या होती है तो गर्म पानी ही पिया करें। blocked nose home remedy

सरसों का तेल

जब कभी आपको नाक बंद की समस्या हो तो सरसों का तेल अपनी उंगुली में लगा लें और फिर इसे नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं। आपको लगाने के समय थोड़ी सी खुजली अथवा छींक आ सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और इसका यूज़ करें। ऐसा करने से नाक बंद की समस्या दूर हो जाएगी।

कपूर की महक

बंद नाक को खोलने का सबसे अच्छा तरीका कपूर की महक भी है। इसके लिए आप इसे बिना किसी मिलावट के या फिर किसी ऑयल में मिलाकर स्मेल लें। इसकी महक भी नाक बंद में लाभकारी है। इन घरेलू नुस्खा में से किसी एक को अपनाकर आप बंद नाक की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। blocked nose home remedy

विधानसभा चुनाव से पहले मनोज तिवारी ने जनता के लिए किया यह वादा

The post सर्दियों में बंद नाक से ऐसे पाएं निजात appeared first on घरेलु नुस्खा Gharelu Nuskhe,Desi ilaj.



No comments:

Post a Comment