Featured Post

LIKE US ON FACEBOOK For Daily Update

Please Like us on Facebook

Sunday 12 January 2020

दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार

नमस्कार दोस्तों, घरेलू नुस्खा चैनल में आपका बहुत बहुत स्वागत है। दोस्तों, आज हम जो घरेलू नुस्खा आपको बताने जा रहे हैं उसे अपनाकर आप अपने बच्चोंऔर बड़ो सभी के दांतो की तकलीफ को दूर कर सकते हैं। दोस्तों, दांतो में दर्द होने के कारण है। जिसमें अधिक मीठा चीज़ खाने के साथ साथ शरीर में कैल्सियम की कमी से भी होती है। आइये दांत दर्द से निजात पाने के घरेलू नुस्खा जानते हैं। toothache pain home remedies

दांतो में दर्द

दांतो में दर्द किसी को भी और कभी भी हो सकता है। यह दर्द अब हम छोटे बच्चों में भी देखते है। इसलिए हमें अपने दांतों का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने छोटे बच्चों के दांतो का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि किसी भी प्रकार की दांतो की समस्या आगे चल कर कम होने के बजाय बढ़ती चली जाती है।

दांतो के दर्द की समस्या समस्या दो प्रकार की होती है। एक तीव्र जो अचानक से शुरू होती है पर छोटी होती है और यह दर्द आपको बोलते समय या खाते समय होता है। वहीं दूसरा सुस्त दर्द जो धीरे धीरे बढ़ता चला जाता है जो लम्बे समय तक रहता है। यह दर्द आपको गर्म चीजे और ठंडी चीजे खाते समय होता है।

दांतो में दर्द होने के कारण : 
1. कैवटी (कीड़े लगने के कारण) :

दांतो में दर्द होने का मुख्य कारण दांतो में कीड़े लगना होता है । यह एक ऐसा कारण है जो समय के साथ बढ़ता ही चला जाता है और दर्द भी बढ़ता चला जाता है। इसलिए यदि आपके दांतो में इसकी शुरुआत हो चुकी है तो इसका उपचार जरूर करें।

2. जड़ो का कमजोर होना :

दांतो में दर्द का एक मुख्य कारण गलत तरीके से ब्रश करना भी होता है क्योंकि गलत तरीके से ब्रश करने से दांतो की जड़े कमजोर हो जाती है। और दांतो में दर्द शुरू हो जाता है।

3. सही से देखभाल न करना :

कुछ लोग ऐसे होते है की रोज दांतो की सफाई नहीं करते है या रात में खाना खाने के बाद ऐसे ही सो जाते है। न ब्रश करते है और ना ही कुल्ला करते है। जिससे कई तरह के इंफेक्शन होने लगता है।

4. दांतो का टूटना :

दांत दर्द होने का एक कारण यह की आपके दाँत टूटने शुरू हो जाते है। इससे दांत  की जड़े हिलने लगती है जिससे दांतो में दर्द होता है। toothache pain home remedies

10 सेकंड में सुप्रीम कोर्ट ने रतन टाटा के पक्ष में फैसला सुनाया, जानें वजह

दांत दर्द को दूर करने के घरेलू नुस्खा :
1. लौंग का तेल :

दाँत दर्द में लौंग बहुत ही उपयोगी है। लौंग का तेल रुई की मदद से दर्द वाले दांतो पर लगाए। इससे आपको दर्द से जल्द ही निजात मिल जाएगा। दर्द वाले दाँत पर एक लौंग रखने से भी दर्द में आराम मिलता है। आप लौंग का चूर्ण बनाकर अपने दर्द वाले दाँत पर रगड़े तो उससे भी बहुत ही आराम मिलता है।

2. अदरक और लाल मिर्च :

लाल मिर्च में कैप्सकेनी नामक तत्व पता जाता है। जो की दर्द को कम करने में बहुत ही प्रभावी होता है। अदरक और लाल मिर्च का पेस्ट बनाकर रुई की मदद से दर्द वाले दाँतो पर लगाए। इससे आपको बहुत ही आराम मिलेगा।

3. हाइड्रोजन पराक्साइड :

हाइड्रोजन पराक्साइड का केवल तीन प्रतिशत अपने मुँह में कुछ देर रख कर, साफ पानी से कुल्ला करने से भी दाँतो के दर्द में बहुत ही आराम मिलता है।

4. बर्फ :

बर्फ दाँत के दर्द से निजात दिलाने में बहुत ही लाभकारी है। यदि आप दर्द वाले दाँत में अगर किसी साफ कपडे में बर्फ को बांध कर रखे या फिर आप अपने गालों पर भी बर्फ रख सकते है। इससे भी आपको दर्द से निजात मिल जाएगा। toothache pain home remedies

5. लहसुन :

लहसुन में एलिसिन होता है। जोकि एक प्राकृतिक जीवाणु रोधी एजेंट होता है। जिससे दर्द में बहुत आराम होता है। जिस दाँत में दर्द हो उसी दाँत से एक कच्चा लहसुन चबाने से बहुत ही आराम मिलेगा।

6. प्याज :

प्याज में रोगाणुरोधी गुण होता है। जो दाँत के दर्द को कम करने में बहुत ही सहायक होता है। जिसको रेगुलर दाँत दर्द की समस्या रहती है उसे रेगुलर कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।

7. नमकीन पानी :

गुनगुने पानी में नमक डाल के उससे कुल्ला करने से भी दाँतो के दर्द में बहुत ही आराम मिलता है। दोस्तों, अगर आप बताये गए उपयों को अपनाते हैं तो यकीन मानिये आपको दांत दर्द की समस्या से निजात मिल जाएगा।

हरी सब्जियों का सेवन करने से पहले ध्यान दें, नहीं तो पड़ सकते हैं बीमार

The post दांतों का दर्द दूर करने के घरेलू उपचार appeared first on घरेलु नुस्खा Gharelu Nuskhe,Desi ilaj.



No comments:

Post a Comment